By Dr. Farzeen Bano IoB (Internet of Behavior): हमारे व्यवहार की दुनिया क्या है? क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम ऑनलाइन कुछ सर्च करते हैं या वेबसाइटों पर घूमते हैं, तब कुछ ही देर में हमारे मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर वही चीजें दिखाई देती हैं, जो हमने हाल ही में सर्च की थी? क्या यह कोई जादू है? नहीं, यह है IoB – इंटरनेट ऑफ बहेवियर, जो हमारे ऑनलाइन व्यवहार को समझने की कोशिश करता है और हमारे सामने उनहीं चीजें लाया है, जो हमें पसंद आती हैं। IoB का मतलब IoB का मतलब है हमारे बहेवियर की जासूसी करना और फिर उसके अनुसार हमें वह दिखाना, जो हमें चाहिए। इसमें टेक्नोलॉजी, डेटा विश्लेषण और हमारे व्यवहार का गहरा रिश्ता है। यह न केवल हमारे स्मार्टफोन और कंप्यूटर को समझता है, बल्कि हमारे स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर्स जैसे गैजेट्स से भी हमारे व्यवहार को विश्लेषण करता है। I IoB का इस्तेमाल अब आप सोच रहे होंगे, यह सब कैसे होता है? देखिए, जब हम ऑनलाइन कुछ सर्च करते हैं या किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो हर क्लिक और हर स्क्रॉल हमारे व्यवहार का एक छोटा सा हिस्सा बन जाता है। और फिर, कंपनियां और ...